फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ईंट व पत्थर से वार करके हत्या मामले में मृतक की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट व पत्थर से वार करके हत्या मामले में मृतक की हुई पहचान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनर के फाजिलपुर चौक के पास 25 अप्रैल की रात को दो नाबालिग आरोपियों द्वारा ईंट व पत्थर से वार करके एक व्यक्ति की हत्या की थी। दो दिन बाद उसकी पहचान फर्रुखनगर के बाहरली बस्ती निवासी राम अवतार (55) के रूप में हुई है। वह फर्रुखनगर में एक स्टोन क्रशर की दुकान पर काम करता था। उसने 26 अप्रैल की शाम को शराब खरीदने के लिए अपने भतीजे से रुपये मांगे थे और शराब पीने के बाद वह सड़क किनारे बैठ गया।
वहां पर राम अवतार की दो नाबालिग लड़काें से कहासुनी हो गई थी और वे दोनों भी नशे की हालत में थे। इसके बाद उन नाबालिगों ने कथित तौर पर ईंट व पत्थर से उस पर हमला कर दिया था। इससे गंभीर चोटें लगी होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि राम अवतार (मृतक) पहले वेल्डर का काम करता था। फिलहाल वह अपने घर के पास एक क्रशर की दुकान पर काम कर रहा था। चूंकि वह शराब खरीदने के लिए अपने रिश्तेदारों से रुपये लेता रहता था। 26 अप्रैल को जिस दिन उसकी हत्या हुई थी, वह घर नहीं लौटा, तो रिश्तेदारों ने तुरंत उसकी खोज-खबर नहीं ली। परिवार ने 27 अप्रैल को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मृतक की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मृतक की पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप जा चुका है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। - संतोष कुमार, इंस्पेक्टर व प्रभारी, फर्रुखनगर थाना।

प्रवीन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें