फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुुरुग्राम नगर निगम के सीनियर और डिप्टी मेयर का चुनाव कल

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम आयुक्त ने जारी किया नोटिस, नगर निगम में 36 पार्षदों में 24 भाजपा के
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव 30 अप्रैल को कराए जाएंगे। इस संबंध में निगम आयुक्त ने नोटिस जारी कर दिया है। नगर निगम में 36 पार्षदों में 24 भाजपा के हैं।
नगर निगम चुनाव के बाद करीब एक वर्ष से दोनों पद रिक्त थे। इस मामले की सुनवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चल रही है। छह मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट को अवगत कराया गया था कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत आठ सप्ताह के भीतर चुनाव करा दिए जाएंगे। इसी के मद्देनजर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बैठक बुलाने का नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के अनुसार, हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 36 के तहत नगर निगम गुरुग्राम की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें निर्वाचित सदस्यों में से सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मेयर करेंगे। यह बैठक 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगी। निगम आयुक्त ने सभी पार्षदों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। चुनाव प्रक्रिया हरियाणा नगर निगम चुनाव नियम, 1994 के तहत संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतादें कि नगर निगम गुरुग्राम में कुल 36 वार्ड हैं। वर्ष 2025 के चुनाव में 24 पार्षद भारतीय जनता पार्टी से निर्वाचित हुए थे, जिससे निगम में भाजपा का बहुमत है। ऐसे में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा सरकार में मंत्री राव नरवीर सिंह अपने-अपने पसंदीदा पार्षदों को इन पदों पर बैठाने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें