फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर सिटी में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश में जुटी है ताकि चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में हुए हादसे में गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के भिखितौरा निवासी हरेंद्र यादव (53 वर्ष) की पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से मौत हो गई। हरेंद्र यादव बुधवार की सुबह ड्यूटी खत्म करके साइकिल पर सवार होकर अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान काकरौला-नवादा रोड पर पिकअप गाड़ी ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पिकअप गाड़ी के चालक को जल्द ही गिरफ्तार करके मामले में कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें