फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुराई और असत्य के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाद का दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुतलों का दहन कर शहर के लोगों ने विजय दशमी का त्योहार मनाया, 500 से ज्यादा जगहों पर जुले पुतले
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बुराई और असत्य के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन कर शहर के लोगों ने विजय दशमी का त्योहार मनाया। दशहरा मेला समिति की ओर से गोशाला मैदान में दशहरा उत्सव मनाया गया। इसके अलावा शहर की रामलीला कमेटियों के मैदान, सोसाइटियों, गांवों, कॉलोनियों आदि में 500 से ज्यादा जगहों पर पुतलों का दहन किया गया।
गोशाला मैदान में दशहरा मेला समिति के 33वें दशहरा मेले में काफी संख्या में लोग पहुंचे। कोरोना काल के बाद इस ग्राउंड में दशहरा उत्सव मनाया गया। पुतला दहन के दौरान लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। यहां जैकबपुरा के श्री दुर्गा रामलीला कमेटी की शोभा यात्रा पहुंची और मंच पर राम और रावण युद्ध के दृश्य को जीवंत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मुकेश शर्मा, नवीन गोयल, संगठन के संरक्षक सुभाष सिंगला, अशोक आजाद, महेश चतुर्वेदी, सचिव राजीव मित्तल, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, डॉ. मंदीप किशोर गोयल त्रिलोक चंद गुप्ता और डीसीपी वेस्ट करण गोयल समेत पुलिस के कई आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेक्टर 14 स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में पुतला दहन से पहले संगीतमय रामलीला प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त अजय कुमार थे। समाजसेवी राज सिंह यादव और उद्योग पति पवन कुमार जिंदल और एडवोकेट रविंद्र जैन भी मौजूद रहे। संगठन के संरक्षक दिनेश अग्रवाल, एमसी गुप्ता, हितेश गुप्ता,संजीव अग्रवाल आदि कार्यक्रम में मौजूद थे।
लेजर वैली ग्राउंड, सदर बाजार स्थित संकटमोचन धामभीम नगर, न्यू कॉलोनी दशहरा ग्राउंड, झाड़सा, जैकबपुरा, राजेंद्रा पार्क, सूरत नगर, गुड़गांव गांव, मदनपुरी, सेक्टर 102, सेक्टर 109 समेत रामलीला ग्राउंड में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। सेक्टर 102 स्थित इंपीरियल गार्डन, वाटिका सिटी, डीलएफ न्यू टाउन हाइट्स, पीवोटल दीवान आदि सोसाइटियों में दशहरा उत्सव मनाया गया। सेक्टर 102 स्थित एम्मार इंपीरियल गार्डन सोसाइटी के बच्चों ने दशहरे की शोभायात्रा में उत्साह से हिस्सा लिया। मंच पर रामलीला जीवंत की गई और पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन


विजय जुलूस निकाला, राममय हुआ शहर
शहर की सभी रामलीला कमेटियों ने परंपरा के अनुसार रामलीला के पात्रों और झांकियों के साथ विजय जुलूस निकाला। सदर बाजार से लेकर मदनपुरी, अर्जुन नगर, वजीराबाद, झाड़सा तक रामलीला के पात्रों और दृश्यों को जीवंत करते विजय जुलूस के बीच जय श्री राम के जय घोष करती वानर सेना ने शहर को राममय कर दिया। पूरा शहर खास तौर पुराने शहर की सड़कें मेले की शक्ल में नजर आईं। भजन कीर्तन के संगीत और बैंड बाजे के साथ रामलीला कमेटियों की शोभा यात्रा निकली जिसका समापन रामलीला ग्राउंड में रावण कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के दहन के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें