फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय राजमार्ग 919 पर जानलेवा गड्ढे, सात किमी की दूरी तय करने में लग रहे तीन घंटे

Sat, 02 Aug 2025 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। तावडू से भिवाड़ी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 919 आमजन के लिए मुसीबत बन गया है। मात्र सात किलोमीटर की दूरी को तय करने में लोगों को ढाई से तीन घंटे तक का समय लग रहा है। यह मार्ग तावडू शहर को भिवाड़ी की औद्योगिक नगरी से जोड़ता है, जिससे रोजाना हजारों लोग नौकरी और व्यापार के लिए आना-जाना करते हैं। भारी गड्ढों और जलभराव की वजह से सड़क पर जाम लगना आम बात हो गई है। कई बार गाड़ियों के टायर तक फट जाते हैं और लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

स्थानीय निवासी हसीन आजाद अली, निसार धुलावट आदि का कहना हैं कि आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं। उन्होंने कई बार यह समस्या प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। जनवरी 2024 में सोहना से भिवाड़ी तक 24 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए भवन एवं लोक निर्माण विभाग ने 3 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य शुरू किया था। हालांकि यह कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो गया। इसके बाद विभाग ने दो करोड़ रुपये का नया प्रस्ताव बनाकर भेजा, जिसे मंजूरी तो मिल गई, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विधायक और सांसद को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा नेता अख्तर अली ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ कागजों में विकास करती है, जमीनी स्तर पर कुछ नजर नहीं आता। तावडू एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन पहले ही उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने दो दिन का समय मांगा है। एसडीएम का कहना है कि वे स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे और शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें