फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सगाई समारोह से लौट रहे कार सवार परिवार पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन लोगों का अपहरण कर बनाया बंधक, नकदी व जेवरात लूटे, कार में तोड़फोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला और अपहरण करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल कार सवार तीन लोगों को बेरहमी से पीटा, बल्कि उन्हें अगवा कर बंधक भी बना लिया। आरोप है कि सोने के जेवरात और नकदी लूटने के साथ कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। गंभीर हालत में घायलों को पुन्हाना के सामान्य अस्पताल से रेफर किया गया है। सदर थाना पुलिस ने मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लुहिंगाकलां निवासी पीड़ित अब्दुल अजीज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मार्च को उनके घर भांजी की सगाई का कार्यक्रम था। रात के करीब 9 बजे वह अपने भतीजे साहिल और आसिफ के साथ अपनी बहन, भांजी और बच्चों को लेकर बलेरो गाड़ी से लुहिंगाकला से गोहाना जा रहे थे। जैसे ही वे अहमदबास-पुन्हाना रोड पर गंगवानी गांव के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे एक दर्जन से अधिक आरोपियों ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। हमलावर सद्दाम, हासिम, कासिम, सलीम, नसीम और अन्य आरोपी लाठी, डंडे, पत्थर और फरसा जैसे घातक हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने अब्दुल अजीज और उनके भतीजों को गाड़ी से खींचकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जिसमें उन्हें सिर, हाथ, पैर और आंख के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं साहिल और आसिफ पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि बदमाश उन्हें उनकी ही गाड़ी सहित जबरन अगवा कर अपने घर ले गए। वहां उन्हें बंधक बनाकर फिर से पीटा गया। इस दौरान बदमाशों ने गाड़ी में रखे सूटकेस से सोने का तावीज, अंगूठी और मोबाइल फोन भी छीन लिए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़ित के परिजनों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें