फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्नातक दाखिले की फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 4 अगस्त तक कर सकेंगे जमा, तकनीकी दिक्कतों के कारण लिया गया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातक कोर्सों की पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को अब दाखिला फीस जमा करने के लिए 4 अगस्त तक का समय मिलेगा। पहले यह अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन छात्रों की मांग और तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने फीस जमा करने की अवधि बढ़ा दी है।

पहली मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी की गई थी। पहले छात्रों को फीस जमा करने के लिए केवल 27 जुलाई तक का समय दिया गया था, लेकिन अब करीब दो सप्ताह का समय उपलब्ध कराया गया है। विभाग ने सभी कॉलेज प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि फीस जमा करने की बढ़ी हुई अंतिम तिथि की जानकारी सभी छात्रों तक जल्द से जल्द पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी छात्र दाखिले से वंचित न रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मेरिट सूची जारी होने के बाद तकनीकी खामियों और असमंजस के कारण कई छात्र समय पर फीस जमा नहीं कर सके। अधिकांश छात्रों ने अंतिम तिथि से ठीक पहले फीस जमा करने का प्रयास किया, जिसके बाद समय बढ़ाने की मांग उठी। इसे देखते हुए विभाग ने विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देने का फैसला लिया।
विज्ञापन


इस बार कॉलेजों में स्नातक दाखिला प्रक्रिया मई में ही शुरू हो गई थी। तब से अब तक दाखिला कार्यक्रम में पांच बार बदलाव किया जा चुका है। ऑनलाइन आवेदन के लिए भी पोर्टल तीन से चार बार दोबारा खोला गया। पहले जारी शेड्यूल के अनुसार 29 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होनी थी और 4 अगस्त से खाली सीटों पर ओपन काउंसलिंग शुरू होनी थी। हालांकि, फीस जमा करने की तिथि बढ़ने के बाद अब उच्चतर शिक्षा विभाग जल्द ही संशोधित दाखिला शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें