फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको रुला गई रानी: मां की साड़ी से गला घुटकर बेटी की मौत, जितना घूमी उतनी कसती गई गर्दन; बिहार का है परिवार

Mon, 13 Apr 2026 06:07 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

परिवार मूलरूप से बिहार के जिला सीतामढ़ी के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले हैं। हादसे के दौरान परिवार वहीं मौजूद था लेकिन घटना के बारे में पता नहीं चल सका। रविवार शाम को रानी कुमारी दो छोटी बहनों के साथ दीवार की ग्रिल में मां की साड़ी डालकर उससे लटकाकर गोल-गोल झूल रही थी। 
विज्ञापन
मां की साड़ी से गला घुटकर बेटी की मौत - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में देवीलाल कॉलोनी में रविवार शाम को घर में लगी हुई ग्रिल में मां की साड़ी को लटकाकर झूला झूल रही किशोरी की साड़ी से गला घुटकर मौत हो गई। मृतका की पहचान रानी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी का परिवार
परिवार मूलरूप से बिहार के जिला सीतामढ़ी के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले हैं। हादसे के दौरान परिवार वहीं मौजूद था लेकिन घटना के बारे में पता नहीं चल सका। रविवार शाम को रानी कुमारी दो छोटी बहनों के साथ दीवार की ग्रिल में मां की साड़ी डालकर उससे लटकाकर गोल-गोल झूल रही थी। इसी दौरान झूला झूलने के दौरान किशोरी के गले में साड़ी गर्दन में फंस गई।

किशोरी घूमती रही, साड़ी गले में फंसती रही
किशोरी घूमती रही और साड़ी उनके गले में फंसती रही, जिससे उसका दम घुट गया। बच्चों का शोर सुनकर परिजनों ने बेहोशी की हालत में बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

पिता करते हैं सिलाई का काम
बेटी के पिता सुरेश सिंह ने बताया कि वह बीते कई साल से देवीलाल कॉलोनी में किराये पर रहकर सिलाई का काम करते हैं। जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें