फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मणिका विश्वकर्मा पहुंची पटना, कहा- बिहार की लिट्टी चोखा में गजब का है स्वाद; रूपाली भूषण के सिर सजा ताज

Sun, 12 Apr 2026 11:19 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के नेशनल ग्रैंड फिनाले में मिस यूनिवर्स इंडिया 25 मणिका विश्वकर्मा पटना पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में अपार संभावनाएं हैं, यहां की विजेता राष्ट्रीय मंच पर गौरव बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सुष्मिता सेन और लारा दत्ता जैसी दिग्गजों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए अब बिहार की बेटी रूपाली भूषण विश्व के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट 'मिस यूनिवर्स' की राह पर निकल पड़ी हैं। पटना के NIFT कैंपस में आयोजित आधिकारिक राज्य ऑडिशन में खगड़िया की रूपाली भूषण को 'मिस यूनिवर्स बिहार 2026' चुना गया है। वहीं, प्रीति राज ने 'मिस टीन बिहार 2026' का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : दिल्ली से चल रही सरकार, दो लोग ही तय करेंगे कौन बनेगा सीएम; तेजस्वी के बयान पर मचेगा घमासान

मिस यूनिवर्स इंडिया द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय ऑडिशन में बिहार के कोने-कोने से आई प्रतिभाओं के बीच रूपाली ने अपनी मेधा और व्यक्तित्व से बाजी मारी। इस जीत के साथ ही वे अब सीधे 'मिस यूनिवर्स इंडिया' के फिनाले में बतौर फाइनलिस्ट बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में बेगूसराय की निकिता प्रथम रनर-अप और पटना की खुशी द्वितीय रनर-अप रहीं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: इस्तीफा से पहले ही सीएम हाउस खाली कर रहे नीतीश कुमार, कहां शिफ्ट हो रहा सारा सामान?

 

मिस यूनिवर्स बिहार रूपाली भूषण और मिस यूनिवर्स इंडिया माणिका विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला
इस गरिमामयी शाम में जज की भूमिका में मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया 25 माणिका विश्वकर्मा और मिस यूनिवर्स बिहार की डायरेक्टर नीतू कुमारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मिस यूनिवर्स इंडिया 25 मणिका विश्वकर्मा ने कहा कि बिहार अद्भुत है यहाँ के प्रतिभागियों में गजब का टैलेंट है। यहाँ की विजेता अब राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार को रिप्रेजेंट करेगी। हाँ उनमे अपार संभावनाएं हैं मैं उन्हें जीत की बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ। बिहार की लिट्टी चोखा में गजब का स्वाद है। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार, जानिए किस नाम पर लग सकती है मुहर? वजह भी समझिए

मिस यूनिवर्स बिहार की स्टेट डायरेक्टर नितु कुमारी ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में ही सुष्मिता सेन 1994 में और लारा दत्ता 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल कर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई। इन महिलाओं ने न सिर्फ सुंदरता का प्रतिनिधित्व किया है,बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद ने मीडिया संबोधन में कहा कि बिहार राज्य ऑडिशन के विजेता को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में सीधे प्रवेश मिलेगा। ये ऑडिशन युवा महिलाओं को उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए एक असाधारण मंच प्रदान करेगा। आपको बता दें कि खगड़िया की रहनेवाली रुपाली भूषण ने मिस यूनिवर्स बिहार का खिताब अपने नाम किया है। वहीं बेगूसराय की निकिता फर्स्ट रनर रहीं और सेकेंड रनर अप खुशी रही जो पटना से हैं। यह तीसरा वर्ष है जब मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए बिहार आधिकारिक राज्य के तौर पर ऑडिशन की मेजबानी कर रहा है। प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुनर चमकाने का अवसर देता है।
विज्ञापन

मिस इंडिया यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला
जानिए कौन हैं मनिका विश्वकर्मा
मनिका विश्वकर्मा एक प्रतिष्ठित भारतीय मॉडल, कलाकार और सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं। उन्होंने 18 अगस्त 2025 को जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब अपने नाम किया। इसके पश्चात, उन्होंने 21 नवंबर 2025 को थाईलैंड में आयोजित 'मिस यूनिवर्स 2025' वैश्विक प्रतियोगिता में भारत का गौरवशाली प्रतिनिधित्व किया।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024
मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली मनिका वर्तमान में दिल्ली में निवास करती हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित माता सुंदरि कॉलेज फॉर वीमेन से राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की। मनिका ने अपनी यात्रा की शुरुआत मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का खिताब जीतकर की। 22 सितंबर 2024 को जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया, जहाँ वे टॉप 20 सेमी-फाइनलिस्ट में शामिल हुईं। अपनी वाकपटुता के कारण उन्होंने 'बेस्ट इन स्पीच' श्रेणी के टॉप 5 में स्थान बनाया। इसी दौरान उन्होंने विदेश मंत्रालय के तहत आयोजित बिम्सटेक सेवोकॉन में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें