फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्ट्रीट लाइटें खराब होने से प्रकाश पुरी चौक पर अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रखरखाव करने वाली कंपनी के साथ समझौता हो चुका है समाप्त, रात में दुर्घटनाओं की आशंका
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्ट्रीट लाइट लगाने और रखरखाव करने वाली कंपनी के साथ समझौता समाप्त होने का असर अब दिखाई देने लगा है। शहर में प्रकाश पुरी चौक पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। इससे रात के समय वहां अंधेरा पसर जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-7 से लेकर बारा प्रकाश पुरी चौक तक की रात को अंधेरा रहता है। यहां की लाइटें खराब हैं। इससे यहां पर रात के समय दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। शहर की स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी ईईएसएल को दी गई थी। ईईएसएल का करोड़ों रुपये का भुगतान नगर निगम पर बकाया है। ईईएसएल ने शांति इलेक्ट्रिकल कंपनी को रखरखाव का काम सौंपा था।
विज्ञापन

अब ईईएसएल ने कंपनी को नोटिस भेजकर कह दिया था कि वह दो सितंबर से रखरखाव का काम न करें। इस फैसले से एक ओर जहां कंपनी के कर्मचारी भी प्रभावित हुए हैं वहां दूसरी ओर शहर में भी लाइट की व्यवस्था पर असर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था डा. राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल का कहना है कि रात के समय इस क्षेत्र में पैदल चलना भी मुश्किल है। अंधेरे में असामाजिक तत्वों का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने निगमायुक्त से आग्रह किया है कि जनहित में स्ट्रीट लाइट के रखरखाव की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें