फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गणेशोत्सव में नृत्य संगीत, गीत और नाटक के बिखेरे रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डांडिया रास, कुमकुम पूजा, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां, महिलाओं ने मचाई धूम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के गणपति पंडालों में अध्यात्म, भक्ति और संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम और शुक्रवार की सुबह के पंडालों के अधिसंख्य कार्यक्रम महिलाओं के नाम रहे। सेक्टर-9ए के गौरी शंकर मंदिर में लोकमान्य गणेशोत्सव के पंडाल में महिला सम्मेलन शीर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने नृत्य संगीत, गीत और नाटक के रंग बिखेरे। इस मौके पर पंडाल में आईं महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया।
शुक्रवार सुबह तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडाल में महिलाओं की कुमकुम पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 150 महिलाओं ने एक साथ मंत्रोच्चार के बीच गणपति के साथ मां लक्ष्मी, गपेश और सरस्वती की कुमकुम पूजा का अनुष्ठान किया। इसके बाद उन्होंने गणपति के भजन किए। सार्वजनिक गणेशोत्सव के पंडाल में अन्य कवियों के बीच कवयित्री भुवन मोहिनी ने दिलचस्प अंदाज में दर्शकों को खूब हंसाया। इस पूजा पंडाल में खास मराठी व्यंजनों के स्टॉल और साड़ियों आदि के स्टॉल भी लगाए गए हैं। सेक्टर 102 जॉय विले सोसाइटी के पूजा पंडाल में श्री सूक्त का पाठ किया गया।
विज्ञापन



रचनाओं ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया
सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के चौथे दिन सेक्टर-14 स्थित गणेश पंडाल में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की महाआरती से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ भाग लेकर विघ्नहर्ता से सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। आरती के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। आरती के पश्चात आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में कवयित्री भुवन मोहिनी, अतुल ज्वाला, शंभू शिखर, हिमांशु बवंडर और भूपेंद्र राठौड़ ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध रखा। हास्य, व्यंग्य और समसामयिक विषयों पर आधारित रचनाओं ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कवियों के प्रभावशाली पाठ पर पंडाल तालियों और ठहाकों से लगातार गूंजता रहा। मराठी एवं हिंदी भाषी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के आयोजन में जयश्री मोघे, नामदेव सावंत, विनोद पालवे, सुजय विभूते एवं सतीश देवतले ने विशेष परिश्रम करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।
विज्ञापन


गणपति पंडालों में आज
- सार्वजनिक गणेशोत्सव, सेक्टर-14 कम्युनिटी सेंटर
सुबह 11 बजे बाल उत्सव (नृत्य, गीत और अभिनय)। रात 8 बजे हिंदी ऑर्केस्ट्रा, प्रस्तुति : सुशील नायक और संगीता।
- तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन पंडाल, अग्रवाल धर्मशाला- सुबह 8 बजे नित्य पूजा, 9 बजे हवन, शाम - 7 बजे लक्ष्म नरसिंहा,भरत नाट्यम नृत्य नाटिका, रात 9 बजे महा अन्ना प्रसादम
- सेक्टर-9ए गौरी शंकर मंदिर लोकमान्य गणेशोत्सव समिति - सत्य नारायण पूजा - सुबह 10 बजे, भंडारा- 12 बजे, गणेश संध्या भजन कार्यक्रम - शाम 7.30 बजे

- सेक्टर 102 जॉय विले सोसाइटी गणपति पंडाल- सुबह 9 बजे सुंदर कांड पाठ, शाम 5 बजे रुद्राभिषेक, सुबह 7 बजे और रात 8 बजे आरती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें