न्यू गुरुग्राम के लोगों का कहना पूरा पैसा देने के बाद भी एचसीजी ने नहीं दी पीएनजी की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। शहर में करीब पांच सोसाइटी के लोगों को पूरा पैसा देने के बाद भी एचसीजी (हरियाण सिटी गैस लिमिटेड) की ओर से पीएनजी (पाइप्ड प्राकृतिक गैस) का सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं 20 सोसाइटियों में कनेक्शन ही नहीं है। जिससे इन सोसाइटियों में रहने वाले करीब 50 से अधिक हजार परिवार आज भी पीएनजी का इंतजार कर हैं। इन सोसाइटियों में पाइपलाइन, मीटर जैसे काम पूरे हो गए है। वहीं 17 मार्च को सरकार द्वारा अप्रूवल दिया गया। उसके बाद भी अब तक सप्लाई शुरू नहीं की गई है। उसके बाद एचपीजी की तरफ से तारीख पर तारीख दिए जा रहा है। इससे यहां के लोगों को एलपीजी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन के लिए लगभग डेढ़ साल पहले ही करीब आठ हजार प्रति फ्लैट दिया है, जिसके बाद भी लोग बुनियादी समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर हमें पीएनजी कनेक्शन मिल जाता है, तो उनका सिलिंडर किसी जरूरतमंद को मिल सकता है। इससे सिलिंडर किल्लत में कमी आ सकती है।
पीएनजी कनेक्शन एक सुरक्षित ईंधन होता हैं। हाईराइज सोसाइटियों में एलपीजी सिलिंडर को रखना में किसी भी समय हादसे का डर बना रहता है। -गुरसिमरन सिंह, अडानी ओएस्टर ग्रेंड, सेक्टर-102
हमने को करीब डेढ़ साल पहले ही बुकिंग करवाई थी, लेकिन अब तक एलपीजी पर ही निर्भर है। इससे लोगों को सिलिंडर बुक करवाना, बदलना और हादसे का डर भी बना रहता है। -सुनील सरीन, उपाध्यक्ष, एम्मार इंपीरियल गार्डन, सेक्टर-102
सोसाइटी में एचसीजी की ओर से काम करने वाल लोग समय से नहीं आ रहे है। इसकी वजह से पीएनजी कनेक्शन में मिलने में देर हो रही है। -प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष, सत्या द हर्मिटेज, सेक्टर-103
प्रशासन द्वारा सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं और अभी एलपीजी सिलिंडरों को बुक करने के करीब सात दिन बाद डिलिवरी हो रही है। इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -लोकेश दहिया, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, एमराल्ड बे पुरी, सेक्टर-104
सोसाइटी में अब तक करीब 700 लोगों को पीएनजी कनेक्शन नहीं मिल पाया है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -प्रदीप पाराशर, एक्सपीरियन द हार्टसॉन्ग, सेक्टर-108
500 से अधिक प्रवासियों ने लिए छोटे सिलिंडर
गुरुग्राम। गैस किल्लत के चलते जहां आम उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर मिलने में परेशानी हो रही है, वहीं गैस एजेंसियों ने राहत देते हुए पांच किलो के छोटे सिलेंडर उपलब्ध कराना शुरू किया है। इससे खासकर प्रवासी मजदूरों को काफी सहूलियत मिल रही है। पिछले चार दिनों में करीब 700 प्रवासियों ने ये छोटे सिलेंडर लिए हैं। कालाबाजारी पर नियंत्रण रखने के लिए एजेंसियों ने नियम बनाया है कि एक सिलिंडर भरवाने के बाद नौ दिन तक दोबारा रिफिल नहीं दी जाएगी। यह कदम गैस वितरण को संतुलित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह व्यवस्था खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जिनके पास एलपीजी कनेक्शन नहीं है या जो अस्थायी रूप से शहर में रह रहे हैं। पांच किलो का सिलिंडर पहली बार लेने पर उपभोक्ताओं को 1533 रुपये चुकाने होंगे, जिसमें सुरक्षा राशि शामिल है। इसके बाद रिफिल के लिए 589 रुपये देने होंगे। संवाद
-
गैस किल्लत के चलते खिलाड़ियों को भेजा गया घर
गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल हॉस्टल में गैस आपूर्ति ठप होने से खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि हॉस्टल में रहने वाले करीब 25 बालक खिलाड़ियों को पिछले महीने से ही घर भेज दिया गया था और अभी तक उन्हें वापस नहीं बुलाया गया है। गैस न मिलने के कारण इस बार खेल विभाग हॉस्टल का टेंडर भी अब तक जारी नहीं कर पाया है। जबकि जिले में खेल नर्सरी शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। इसके बावजूद हॉस्टल व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने कहा कि गैस आपूर्ति को लेकर संबंधित एजेंसियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और जैसे ही कॉमर्शियल गैस सिलिंडर पहले की तरह मिलने लगेंगे। उसी समय खिलाड़ियों को वापस बुला लिया जाएगा। संवाद