फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के कई सेक्टरों में जमीन संबंधी अड़चन से विकास कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन संबंधी अड़चनों के कारण करीब 36 सड़कों पर प्रभावित हो रहा है निर्माण कार्य
विज्ञापन

मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के कई सेक्टरों में जमीन संबंधी अड़चनों के कारण करीब 36 सड़कों पर निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर 100 से 700 मीटर तक जमीन उपलब्ध न होने के कारण सड़कें अधूरी पड़ी हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के अनुसार, कुछ जमीनों पर अदालतों में मामले लंबित हैं, जबकि कई जगहों पर अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसके चलते विकास कार्यों में देरी हो रही है और आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-58 से 115 तक के क्षेत्रों को विकसित किया था। बाद में सीवर, पानी और सड़कों की जिम्मेदारी जीएमडीए को सौंप दी गई। अब प्राधिकरण इन क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार का काम कर रहा है, लेकिन जमीन विवाद बड़ी बाधा बना हुआ है। जीएमडीए इस समस्या को सुलझाने के लिए एचएसवीपी से कहा है।
विज्ञापन

एचएसवीपी की प्रशासक वैशाली सिंह ने बताया कि जमीन संबंधी विवादों को दूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर जमीन संबंधी विवादों को दूर कराया गया है। अन्य मामलों में कार्रवाई चल रही है, जरूरत के अनुसार जमीन अधिग्रहण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


कई स्थानों पर मिसिंग लिंक की समस्या
न्यू गुरुग्राम में करीब 36 जगहों पर जमीन उपलब्ध न होने से सड़क निर्माण अधूरा है। कई जगहों पर सड़क पूरी बनने के बाद बीच में छोटा हिस्सा छूट गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। सेक्टर 81/81ए में 230 और 760 मीटर जमीन उपलब्ध नहीं है। इसी प्रकार सेक्टर 82, 83, 85 के बीच कई डिवाइडिंग रोड अधूरी है। कई स्थानों पर केवल एक तरफ का कैरिजवे तैयार है जबकि मंदिर, मकान और अन्य निर्माण भी बाधा बने हुए हैं। सर्विस रोड और ग्रीन बेल्ट के लिए भी जमीन की कमी से प्रभावित हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे और एनपीआर के आसपास भी कई स्थानों पर जमीन नहीं मिलने से कनेक्टिविटी बाधित है। सेक्टर 36बी, 88ए, 102 और 110 में 60 से 210 मीटर तक जमीन नहीं है और कुछ स्थानों पर प्रवेश द्वार अधूरे हैं। अधिकारियों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण और विवादों के समाधान के बाद ही इन सड़कों का निर्माण पूरा किया जा सकेगा। फिलहाल, जमीन संबंधी अड़चनों के कारण न्यू गुरुग्राम के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें