फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने खोए 80 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की साइबर सेल ने हाल ही में खोए 80 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनको शुक्रवार को उनके मालिकों को सौंप दिया गया। पुलिस आयुक्त केके राव के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बहुत कम समय में ही इतनी बड़ी संख्या में खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि हाल ही में बरामद किए गए 80 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये आंकी गई है, वहीं इस वर्ष की शुरुआत से अब तक पुलिस ने खोए हुए 181 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। बरामद किए गए सभी मोबाइल शुक्रवार को उनके मालिकों को सौंप दिए गए।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में मोबाइल फोन की अनिवार्यता काफी बढ़ गई है और इसी चक्कर में मोबाइल गुम होने की घटनाएं भी आम हो गई हैं। मोबाइल में उपभोक्ताओं के तमाम निजी व गोपनीय डाटा भी सुरक्षित होते हैं, जिस वजह से मोबाइल खोने व चोरी होने पर आर्थिक व मानसिक दोनों तरह से परेशानियां उठानी पड़ती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त केके राव के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल को बरामद करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया और 80 फोन बरामद किए। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मोबाइल ढूंढने का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा भविष्य में कोशिश रहेगी कि प्रत्येक सप्ताह में बरामद हुए फोन को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसी सप्ताह मालिक को सौंप दिया जाए। मोबाइल चोरी करने के आरोपियों के बारे में पूछने पर एसीपी ने कहा कि अभी तफ्तीश चल रही है इसलिए इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें