फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हड़ताल खत्म होते ही सरकारी अस्पतालों में उमड़ पड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण काउंटर पर पहले कार्ड बनवाने को लेकर हुई नोकझोंक
विज्ञापन


काउंटरों पर भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आए

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चार दिन से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को शहर के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डॉक्टर्स के काम पर लौटते ही लोगों ने राहत की सांस ली, खासकर दूर-दराज इलाकों से आने वाले मरीजों को अब उपचार मिलना शुरू हो गया।
सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में सुबह से ही विभिन्न ओपीडी में लंबी लाइनें लग गईं। दवा और पंजीकरण काउंटर पर भी काफी अव्यवस्था देखने को मिली। भीड़ बढ़ने के कारण पंजीकरण काउंटर पर दो मरीजों के बीच लाइन में पहले कार्ड बनवाने को लेकर तीखी बहस हो गई, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान वहां पर काउंटरों पर भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मी भी नजर नहीं आए।
विज्ञापन




मेडिसिन ओपीडी में अधिक भीड़
मेडिसिन ओपीडी में भीड़ बढ़ने से मरीजों को इलाज के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। वहीं आर्थोपेडिक्स ओपीडी में भी सर्दियों के कारण घुटनों व मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। बढ़ती भीड़ के चलते दोनों ओपीडी में मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मेडिसिन ओपीडी में सबसे अधिक सीने में दर्द समेत खांसी जुकाम के मरीजों की संख्या रही।


अल्ट्रासाउंड व एक्सरे के लिए करना पड़ा इंतजार
चार दिन की हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा मिल सकी। हड़ताल के दौरान जांच सेवाएं बंद रहने से कई मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ रहा था। सेवाएं बहाल होते ही बड़ी संख्या में लोग जांच कराने पहुंचे, जिससे कक्षों के बाहर लंबी कतारें लग गईं और मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं। हड़ताल खत्म होने से अब मरीजों को उपचार में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। ओपीडी से लेकर जांच सेवाएं तक सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं।
- डाॅ
अलका सिंह, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें