फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में भीड़, राधा-कृष्ण का विशेष शृंगार, भजन संध्या आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में भीड़, राधा-कृष्ण का विशेष शृंगार, भजन संध्या आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शरद पूर्णिमा के मौके पर शहर के मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। शीतला माता मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, सेक्टर-15 पार्ट टू राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर-31 स्थित राधा कृष्ण मंदिर, गुरुद्वारा रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर, सेक्टर-5 स्थित महालक्ष्मी मंदिर, सेक्टर-4 स्थित श्री राम मंदिर स्थित विष्णु मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किए। शीतला माता मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। सिद्धेश्वर मंदिर में रविवार की शाम राधा-कृष्ण का विशेष शृंगार किया गया। खीर का प्रसाद तैयार किया गया। मंदिर के पुजारी पं. लक्ष्मी कांत शास्त्री ने बताया कि रात्रि में पूजन के बाद भगवान को भोग लगाया जाएगा। मंदिर में महालक्ष्मी की विशेष पूजा की गई। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के रात भगवान श्रीकृष्ण ने महारास किया था।
विज्ञापन

सेक्टर-9ए स्थित गौरी शंकर मंदिर के पुजारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि शास्त्रों में वर्णित है कि दशहरे से लेकर शरद पूर्णिमा तक चंद्रमा की किरणों में विशेष औषधीय गुण होते हैं। इस रात्रि में दूध, चावल और मिश्री से बनी खीर को खुले आसमान के नीचे चंद्रमा की चांदनी में रखा जाता है। मान्यता है कि इससे खीर में औषधीय गुण आ जाते हैं। भगवान को भोग लगाकर इसका प्रसाद लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें