लापरवाही और तेज रफ्तार से बस चलाता चालक। स्तोत सोशल मीडिया
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस (एचआर69डीवाई2883) को लापरवाही से चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। चालक तेज रफ्तार में बस को जिग-जैग तरीके से चला रहा था। इससे यात्रियों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग बस चालक पर कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। संवाद
लापरवाही और तेज रफ्तार से बस चलाता चालक। स्तोत सोशल मीडिया