फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट पांच लाख रुपये, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से लौटते वक्त बदमाशों ने बोला धावा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ख्वाजलिका गांव के पास रविवार शाम बेखौफ बदमाशों ने विदाई के बाद लौट रहे बरातियों के आगे गाड़ी लगाकर पांच लाख 11 हजार की नगदी हथियार के बल पर लूट ली। इस घटना के बाद से पीड़ित ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों में भय का माहौल है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।

अब से पहले भी गंगवानी गांव में बेखौफ बदमाशों ने उजीना ड्रेन पर लूटपाट की थी। इस मामले में भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की गई थी। इससे पहले कस्बे में भी एक व्यापारी के साथ दिनदहाड़े लूटपाट की गई थी। मुबारिक पुत्र अब्दुला निवासी नगला सिरौली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल को उनके भतीजे की शादी थी। बारात नंगला सिरौली से रंगाला धमाला आई थी। शादी की विदाई में पांच लाख 11 हजार रुपये की नगदी मिली थी। मैंने रखने के लिए जावेद को दे दिया। बरात की रवानगी के बाद शादी में मिले रुपये को लेकर अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही हम खुवाजलिका गांव के पास पहुंचे तो बदमाशों ने ब्रेजा व स्विफ्ट कार उनकी गाड़ी के आगे लगा दी और रास्ता रोक लिया। बदमाश हाथों में लाठी डंडा और कट्टा लेकर कार से निकले और हमे कार से बाहर खींच लिया। सभी ने हमारे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने जावेद से विदाई में मिले पांच लाख 11 हजार रुपये लूट लिए। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कट्टे से गोली चला दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी नगदी को लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिनगवां थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम गठित कर लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आगामी कार्रवाई के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें