फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूर्व ड्राइवर ने महिला को भेजे अश्लील मैसेज, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी से निकालने पर मालकिन से की छेड़खानी, गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। नौकरी से निकालने से खफा एक ड्राइवर ने मालकिन से छेड़खानी की। आरोप है कि नौकरी से निकलने के बाद आरोपी महिला का पीछा करता था, उसके मोबाइल कर धमकी भरे और अश्लील मैसेज भी करता था। सेक्टर 40 थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर 40 थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत में कहा कि करीब 4 साल पहले कृष्ण द्विवेदी को ड्राइवर रखा था। नशे की आदत के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद वह पीछा करता था। मैसेज भेजकर धमकी देता था। आरोपी ने महिला को अश्लील मैसेज भी भेजे। शुक्रवार को उसका रास्ता रोक छेड़खानी की। शिकायत पर सेक्टर-40 थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें