फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर कंपनी के हाउसकीपर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने आत्महत्या की
विज्ञापन

गुरुग्राम। सॉफ्टवेयर कंपनी के हाउसकीपर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मानसिक अवसाद से गुजर रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच जारी है।
विज्ञापन

सेक्टर-5 थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि दीपक परिवार के साथ गुड़गांव गांव में रहता था। वह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में हाउस कीपर था। दो दिन पहले दीपक के ताऊ को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां दीपक ही उनकी देखरेख कर रहा था। अस्पताल के बिल को लेकर वह चिंतित था। सोमवार को अस्पताल से घर आने के बाद उसने शराब पी। बाद में अपने कमरे में चला गया। सुबह अस्पताल जाने के लिए पत्नी बुलाने आई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। पत्नी ने दरवाजे के बीच की दरार से अंदर झांक कर देखा तो पति को पंखे के सहारे लटका पाया। इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी गई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अपने ताऊ की तबीयत को लेकर परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें