फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान लेकर फरार हुआ डिलीवरी ब्वाय

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान लेकर डिलीवरी ब्वॉय फरार
विज्ञापन

गुरुग्राम। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में डिलीवरी ब्वाय ई-कॉमर्स कंपनी का सामान लेकर फरार हो गया। दूसरे में एक व्यक्ति ने रुपये लेने के बाद भी गाड़ी नहीं दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस को दी शिकायत में सागरपुर दिल्ली निवासी दया शंकर ने कहा कि अमेजन कंपनी में आया नगर दिल्ली निवासी विकास झा डिलीवरी ब्वॉय है। उसने गुरुग्राम से अमेजन कंपनी का सामान डिलीवरी के लिए उठाया था। न तो उसने डिलीवरी किया और न ही वापस कंपनी में लौटाया। दूसरा मामला उद्योग विहार थाना क्षेत्र का है। बीवेर्ली पार्क-1 एमजी रोड निवासी करण कपूर ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी दीपक भाटिया से गाड़ी खरीदने के लिए संपर्क किया था। गाड़ी के लिए उन्होंने 25.75 लाख रुपये दिए। दीपक ने उन्हें गाड़ी नहीं दी। जब उससे रुपये वापस मांगे तो उसने लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें