फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहना के कपड़ा व्यापारी को नूंह में बंधक बनाकर पीटा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना के कपड़ा व्यापारी को नूंह में बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन


-व्यापारी को फोन कर बुलाया था, महिला सहित दो गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
सोहना। कस्बा सोहना में कपड़ा व्यापारी को 5 बदमाशों ने बंधक बनाकर पिटाई करने व लूटने का मामला सामने आया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पिटाई करने से व्यापारी की हालत नाजुक है। व्यापारी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को लिखित में दे दी है। पुलिस ने एक बदमाश व महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
सोहना कस्बे के वार्ड-16 के काशीनाथ हब्बक गली में काफी वर्षों से कपड़े का व्यापार करता है। व्यापारी की दुकान से एक महिला पिछले काफी दिनों से कपड़े खरीदने आती थी। महिला से व्यापारी ने करीब साढ़े 5 हजार रुपये लेने थे। शुक्रवार को व्यापारी काशीनाथ मकान बनाने के लिए बाइक पर रायपुर गांव में ईंटे भट्टे पर गया था। इस दौरान उसके मोबाइल पर महिला ने उधार की रकम देने के लिए गांव घासेड़ा में आने को कहा। भट्टे पर ईंटें खरीदने के बाद व्यापारी गांव घासेड़ा जाने लगा तो दोबारा से महिला का फोन आ गया। अबकी बार महिला ने उसे नूंह आने के लिए कहा। व्यापारी महिला द्वारा बताए पते पर एक घर में पहुंच गया। उक्त मकान महिला व बदमाशों ने किराये पर ले रखा था। घर पर पहुंचते ही व्यापारी को बदमाशों व महिला ने एक कमरे में बंद कर दिया और उसकी लाठी-डंडों से जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि व्यापारी से एक हजार रुपये की नगदी, सोने की चैन, सोने-चांदी की अंगूठियां, पर्स, एटीएम कार्ड, आईकार्ड व अन्य पहचान पत्र भी छीन लिये। इस मामले की भनक मकान मालिक को लगते ही उसने मौके पर पहुंचकर व्यापारी को छुड़वा दिया। बदमाश व महिला मौका पाकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी के परिजनों ने नूंह पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें