गर्भवती शैफाली को अदालत से जमानत मिली
गुरुग्राम। अंसल वैली व्यू सोसायटी की 8वीं मंजिल से फेंक कर पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी शैफाली को अदालत से जमानत मिल गई है। उसे जमानत मेडिकल आधार पर मिली है। याचिका में उसने समय से पहले प्रसव होने की आशंका जताई है जिसके आधार पर उसे दो महीने के लिए जमानत दी गई है। अदालत ने उसकी जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए उसे देश से बाहर जाने की अनुमति प्रदान नहीं की है। उधर, वारदात में संलिप्त तीसरा आरोपी अमित चौहान अब तक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। उसने अपने भाई विक्रम को अपनी भाई दीपिका की हत्या करने के लिए टिप्स दिए थे।
करवाचौथ की रात को अंसल वैली व्यू सोसायटी निवासी विक्रम चौहान ने पत्नी दीपिका को 8वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने विक्रम चौहान को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान विक्रम की प्रेमिका शैफाली तिवारी के मामले में संलिप्त होने की जानकारी मिली थी। जांच में पुलिस को गूगल चैट से अहम सुराग हाथ लगे थे। जिसके बाद शैफाली को गिरफ्तार किया था। जिस वक्त उसे गिरफ्तार किया गया था, वह 6 महीने की गर्भवती थी।