फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-52 के गेट के पास बुधवार देर रात एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के सिर सहित शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। राहगीर से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक बुधवार देर रात सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव आरडी सिटी गेट-4 के पास पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी परसराम के रूप में हुई। मृतक सेक्टर-52 स्थित झुग्गियों में रहता था और पास के ही कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था। बुधवार रात को वह खाना खाने के बाद झुग्गी से वापस साइट पर चला गया था। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें