शराब से भरी फर्जी नंबर की स्कॉर्पियो पकड़ी
-फरार हुआ चालक, 30 पेटी शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात नाकेबंदी के दौरान फर्जी नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब बरामद की। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने उसकी रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया। पुलिस को पीछे लगा देख गाड़ी को बीच रास्ते में खड़ा कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बृहस्पतिवार रात को पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान हीरो होंडा चौक से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई। जिसे गश्त कर रही पुलिस पीसीआर ने रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। उसका पीछा किया गया तो आरोपी फ्लाईओवर के पास गाड़ी छोड़कर भाग गया। कांस्टेबल सुधीर ने चालक का पीछा किया, लेकिन सुभाष चौक के पास मौजूद भीड़ में शामिल होकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें शराब की 30 पेटियां मिली। गाड़ी से हरियाणा नंबर की 2 नंबर प्लेट भी मिलीं। आरसी से जांच की गई तो पता लगा कि जो नंबर प्लेट गाड़ी में रखी हुई हैं असली हैं, लेकिन गाड़ी पर लगाई गई दिल्ली की नंबर प्लेट फर्जी है।