फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट लेट करवाने के लिए कॉल सेंटर में दी बम की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस में बम की झूठी सूचना दी, केस दर्ज
विज्ञापन

-जयपुर से अहमदाबाद जा रही थी फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। यह सूचना मंगलवार तड़के जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट के लिए मिली। आनन फानन में फ्लाइट रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। सूचना अफवाह साबित होने पर फोन करने वाले शख्स के खिलाफ उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहित कुमार नामक व्यक्ति ने मंगलवार तड़के इंडिगो एयरलाइंस के उद्योग विहार फेज-5 स्थित कॉल सेंटर में कॉल किया था। उसने बताया कि जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में बम है। इस पर कॉल सेंटर से यह सूचना जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई। यहां से फ्लाइट को उड़ान भरने से पहले ही रुकवा लिया गया। फ्लाइट में तलाशी अभियान शुरू हुआ, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। करीब डेढ़ घंटे की देरी से फ्लाइट उड़ान भर पाई। सूचना झूठी निकलने पर कॉल सेंटर कर्मी आकाश कुमार की शिकायत पर उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि आरोपी ने जिस नंबर से कॉल की थी, उसकी जांच करवाई जा रही है। मामला दो राज्यों से जुड़ा हुआ है इसलिए इसे आगे की कार्रवाई के लिए जयपुर एवं अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें