फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसईजेड जमीन की झाडिय़ों में मिला नाबालिग का सड़ा हुआ शव, दुष्कर्म की आशंका

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ani
विज्ञापन

गुरुग्राम सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र में एसईजेड की जमीन पर झाड़ियों से एक किशोरी का शव मिला। शौच के लिए गए एक कंपनी कर्मी ने सबसे पहले शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। शव सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शवगृह में रखवा दिया गया। शव बहुत बुरी हालत में है। फिलहाल दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है।

विज्ञापन


रविवार रात कंपनी के एक कर्मचारी ने शव देखकर इसकी सूचना दी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि लड़की (14) की हत्या गला घोंटकर की गई है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। शव करीब 5 दिन पुराना है। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक धर्मेन्द्र ने बताया, चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई है। शव सड़ने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें