फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में खुल सकता है कई और वारदातों का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत में खुल सकता है कई और वारदात का राज
विज्ञापन

गुरुग्राम। पुष्पांजलि अस्पताल के निदेशक डॉक्टर एसपी यादव के बेटे के अपहरण के मामले में गिरफ्तार चारों बदमाशों से सोनीपत में कई वारदात का राज खुल सकता है। रिमांड पर चल रहे चारों बदमाशों को सोनीपत एसटीएफ केे हवाले कर दिया गया है जहां हथियारों समेत वारदात में प्रयुक्त गाड़ियों की निशानदेही कराई जा रही है। एसटीएफ डीआईजी सतीश बालान ने बताया कि आरोपियों से कई और वारदात का खुलासा हो सकता है। दो अप्रैल को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसटीएफ की रिमांड में बदमाशों ने खुलासा किया था कि इन्होंने डॉक्टर के बेटे के अपहरण के अलावा दिल्ली समेत हरियाणा के रोहतक, सोनीपत क्षेत्र में भी कई वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें 2016 में मुख्यारोपी जोगिंदर ने रोहतक में सत्यवान मलिक की हत्या की थी। डॉक्टर के बेटे के अपहरण के मामले में एसटीएफ ने जोगिंदर, शिव कुमार, कमल और दीपक को गिरफ्तार कर पांच दिन की रिमांड पर ले रखा है। शनिवार को एसटीएफ गुरुग्राम की टीम चारों आरोपियों को सोनीपत लेकर पहुंची जहां सोनीपत एसटीएफ केे हवाले कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक सोनीपत समेत आसपास के क्षेत्र में इन बदमाशों ने आधा दर्जन के करीब वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें