फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद चुन्नी से गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद के बाद चुन्नी से गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 में पत्नी करण कौर की हत्या कर फरार होने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र को शंकर चौक से रविवार को काबू कर लिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार था। झगड़े के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे अपराध शाखा ने एक दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अलीगढ़ के गांव चांदपुर निवासी भगवान दास ने 2 फरवरी को शिकायत में कहा था कि उनकी बेटी करण कौर मई 2018 में किसी बात पर गुस्सा होकर घर से चली गई थी। कुछ दिन बाद उसका फोन आया था कि उसने फिरोजाबाद के घिराहुली सिरसगंज निवासी धर्मेन्द्र से शादी कर ली और डीएलएफ फेज-3 में रह रही है। 1 फरवरी को मकान मालिक दिनेश ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी कि करण कौर का शव कमरे में पड़ा हुआ है। पुलिस को शव के हाथ और गले पर कुछ निशान मिले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति धर्मेंद्र की तलाश शुरू कर दी थी। मामले की जांच अपराध शाखा सेक्टर-40 को सौंपी गई थी। अपराध शाखा ने सूचना के आधार पर धर्मेंन्द्र को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब पीने और जुआ खेलने का आदी था। इसको लेकर उसकी कई बार करण कौर से मारपीट हुई थी। 1 फरवरी को भी उनके बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें