फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। दोनों घटनाओं में चालक वाहन समेत फरार हैं।
थाना बिलासपुर पुलिस के मुताबिक बिलासपुर कलां निवासी विजयपाल ने बताया कि दिल्ली-जयपुर हाईवे के बीचों बीच बने पुराने टोल टैक्स बिल्डिंग के पास अज्ञात वाहन चालक ने दिल्ली के फतेहपुर बेरी निवासी जयभगवान (45) को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बिलासपुर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जयभगवान बिलासपुर कलां में रिश्तेदारी में आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मानेसर पुलिस के मुताबिक गांव कुकडौला निवासी अनिल कुमार ने बताया कि हाईवे पर स्थित केएफसी व पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन चालक ने उसके पिता रविंद्र (65) को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मानेसर अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें