फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इथोपिया में नौकरी दिलवाने के नाम पर 23 लोगों से ठगे 4.60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इथोपिया में नौकरी दिलवाने के नाम पर 23 लोगों से ठगे 4.60 लाख रुपये
विज्ञापन

- बजघेड़ा थाना पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इथोपिया में नौकरी दिलवाने के नाम पर ईमेल भेजकर 23 लोगों से 4.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। विदेश मंत्रालय की सिफारिश पर बजघेड़ा थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली चाणक्य पुरी भेज दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गाजीपुर उत्तर प्रदेश निवासी उदयभान सिंह चौहान ने विदेश मंत्रालय को दी शिकायत में कहा था कि जून 2015 में उन्हें विजय कुमार नाम के व्यक्ति ने ईमेल और मैसेज भेजकर इथोपिया में नौकरी दिलवाने की बात कही थी। जब उदयभान ने विजय से संपर्क किया तो विजय ने अपना परिचय पिजन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट ट्रेडिंग कंपनी का इंजीनियर बताया। इस पर उसने कुछ औपचारिकता करने के नाम पर कुछ रूपये मांगे। उसके साथ-साथ करीब 23 लोगों को भी उसने इसी तरह से झांसे में लिया और उनसे कुल 4.60 लाख रुपये ले लिए। इथोपिया भेजने के लिए आरोपी ने उन्हें 29 दिसंबर 2015 को दिल्ली बुलवा लिया जहां आरोपी ने अपने प्रतिनिधि को दिल्ली में ही टिकट पासपोर्ट देकर भेजने की बात कही। दिल्ली पहुंचकर जब उन्होंने आरोपी को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। इस पर उन्होंने मंत्रालय को इसकी शिकायत दी। मंत्रालय ने जांच के बाद मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को सिफारिश की। बजघेड़ा थाना पुलिस ने जांच में मामले को दिल्ली का पाया जिसके बाद यहां जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दिल्ली के चाणक्यपुरी से जुड़ा हुआ था जिसके चलते जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली भेज दिया है।
विज्ञापन

्र
------पवन सेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें