चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे तीन युवक
गुरुग्राम। सेक्टर-65 में मंगलवार रात को चलती कार के इंजन में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार तीन युवकों ने गाड़ी से निकलकर जान बचाई। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर विभाग अधिकारियों के मुताबिक इंजन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-65 से तीन युवक फोर्ड फिगो कार में सवार होकर जा रहे थे। शाम करीब 7.30 बजे गाड़ी के इंजन से धुआं निकलता दिखा वो कुछ समझ पाते इतने में कार से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। युवकों ने गाड़ी को तेजी से रोककर बाहर निकले। बीच रास्ते गाड़ी में आग लगने के बाद ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया। सूचना के बाद सेक्टर-29 दमकल केंद्र से एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बावजूद काफी देर तक पूरे रास्ते पर ट्रैफिक प्रभावित रहा।
--