फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोडक्शन वारंट पर आए कौशल गैंग के शूटर ने किया फरार होने का प्रयास

Mon, 12 Nov 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम। गैंगस्टर कौशल के शार्प शूटर अमित डागर ने रविवार रात शौच जाने के बहाने अपराध शाखा की गिरफ्त से फरार होने का प्रयास किया। आरोपी दीवार कूदने में कामयाब भी हो गया, लेकिन पैर की हड्डी टूटने के कारण कामयाब नहीं हो सका।

विज्ञापन


टीम ने आरोपी को सिविल लाइन के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे अपराध शाखा सेक्टर-10 एक मामले में पूछताछ के लिए भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। उसे सोमवार सुबह अदालत में पेश कर वापस जेल भेजा जाना था।

2016 से फरार चल रहे गैंगस्टर कौशल के शार्प शूटर अमित डागर को अपराध शाखा सेक्टर-10 की टीम ने 9 अगस्त को गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस ने गांव धनकोट के पास द्वारका एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


वह हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी सहित अन्य वारदात में संलिप्त हैं। करीब 10 दिन पहले सिविल लाइन थाने में पुष्पांजलि अस्पताल के प्रबंधक ने गैंगस्टर कौशल के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज करवाया था।

इस मामले में अपराध शाखा सेक्टर-10 ने अमित डागर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया, आरोपी को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें