फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला पियन से 9 साल तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला चपरासी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर 9 साल तक महिला चपरासी से दुष्कर्म करने व मारपीट कर उससे 70 हजार रुपये छीनने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

अशोक नगर, औरैया (उत्तर प्रदेश) निवासी एक युवती ने शिकायत में कहा कि वह करीब 9 साल से कन्हई कॉलोनी में किराए पर रहती है। वह एक निजी कंपनी में चपरासी है। उसके साथ औरैया का ही रहने वाला रामजीलाल उर्फ रामू भी रहता था। दोनों 9 साल से साथ रह रहे थे। आरोप है कि रामू ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 15 जुलाई को आरोपी की मां गुरुग्राम आई, तब पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने निरंकारी भवन इटावा में किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है। आरोप है कि अगले दिन यानी 16 जुलाई को आरोपी ने उससे मारपीट कर कमरे में रखे उसके 70 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़िता ने संबंधित पुलिस चौकी में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने उसे वापस लौटा दिया। पुलिस अधिकारियों से गुहार के बाद महिला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक राज बाला ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें