फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रांजिट मिक्सर की चपेट में आने से फोटोग्राफर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रांजिट मिक्सर की चपेट में आने से फोटोग्राफर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे इफ्को चौक सर्विस लेन पर तेज रफ्तार ट्रांजिट मिक्सर (टीएम) की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को फोटोग्राफर की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से असम निवासी आदित्य कंवर (28) गुरुग्राम की निजी कंपनी में बतौर फोटोग्राफर कंपनी प्रोडक्ट का फोटोशूट करते थे। बृहस्पतिवार को वह बाइक से कंपनी में जा रहे थे, इफ्को चौक के पास सर्विस लेन पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह टीएम के टायर केे नीचे आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मृतक के भाई के बयान के आधार पर अज्ञात केे खिलाफ मामला दर्ज कर टीएम को जब्त कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान झारखंड निवासी साबिर के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी चालक को शुक्रवार को ही स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें