फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर घाटी में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर घाटी में मिला युवक का शव
विज्ञापन

- युवक के शव को देखने जुटी भीड़, हाईवे पर लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित आईएमटी मानेसर घाटी में सोमवार को युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घाटी में पड़े युवक के शव को देखने के लिए वाहन चालकों का हुजूम जुटने की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। जिस कारण कई किलोमीटर लंबी वाहनों की लाईनें लग गई। मानेसर थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जिला महेंद्रगढ़ के गांव सिहोर निवासी रामनिवास ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे नवीन कुमार को उसकी सास, ससुर महेंद्रपाल, पत्नी नीलम, साला रणधीर, साली रीटा व साढू़ भीम सिंह और बिचौलिये रामसिंह ने परेशान कर रखा था। उनके उकसाने पर ही नवीन ने आत्महत्या की है। मानेसर पुलिस ने पिता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें