संपत्ति विवाद में हुई थी टेंट कारोबारी की हत्या
गुरुग्राम। इस्लामपुर गांव में टेंट कारोबारी टोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच में मृतक की पत्नी केे आरोपों को सही पाया है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह संपत्ति विवाद ही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।
इस्लामपुर गांव में टेंट कारोबारी टोनी की हत्या के मामले में पत्नी ने आरोप लगाया था कि इसके पीछे जेठ सुभाष और उसकी पत्नी व बच्चों का हाथ है। उसने तर्क भी दिया था कि उक्त लोगों ने पति के साथ पहले भी झगड़ा किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। एसीपी सदर इंद्रजीत के मुताबिक, जांच में हत्या की वजह स्पष्ट हो गई है।