फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के दोस्त ने की घर में पत्थर फेंककर जबरन बात करने की कोशिश, केस दर्ज

Mon, 12 Nov 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गुरुग्राम के सदर थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा ने एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि वह घर में पत्थर फेंककर जबरन उससे बात करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी विपिन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि यूपी निवासी विपिन (21) करीब एक साल पहले हंस एंक्लेव में उसके घर के सामने पीजी में रहता था। इस दौरान पीड़िता की उससे जान पहचान हो गई। यहां की युवक ने छात्रा को फोन उपहार में देकर उससे बातचीत करना भी शुरू कर दिया।

इस दौरान छात्रा के पिता ने एक दिन उसका मोबाइल पकड़ लिया। छात्रा ने बताया कि इस वाकये के बाद उसके पिता ने उसे दूसरे शहर बोर्डिंग में पढ़ाई करने के लिए भेज दिया। फिलहाल वह दिवाली की छुट्टियों में घर आई हुई है।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी जब आरोपी युवक को हुई तो वह पीड़िता के घर पहुंच गया। इसके बाद उसने छात्रा के घर पर पत्थर फेंकते हुए उससे जबरदस्ती बातचीत करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। जब छात्रा ने इसकी जानकारी पिता को दी। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें