फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से बने प्रेमी ने महिला से ठगे 1.35 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर अंजान से दोस्ती महिला को पड़ी महंगी
विज्ञापन

कोरियर कंपनी से तोहफा भेजकर प्रेमी ने ठगे 1.34 लाख
या
फेसबुक से बने प्रेमी ने महिला से ठगे 1.34 लाख
- तोहफा भेजकर कोरियर कंपनी से छुड़वाने का बहाना कर ठगे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फेसबुक के माध्यम से महिला को प्यार के जाल में फंसाकर 1.34 लाख रुपये ठगने का मामला सेक्टर-56 थाना पुुलिस ने दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़िता को महंगे तोहफे भेज कोरियर कंपनी से छुड़वाने के लिए कुछ राशि जमा कराने को कहा था। अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पीड़िता ने जनवरी में पुलिस को दी थी। जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-57 निवासी मेनका त्यागी ने शिकायत में कहा कि उसकी दोस्ती वर्ष 2017 में फेसबुक के माध्यम से गेरी पेट्रिक से हुई थी। कुछ ही दिन में पेट्रिक ने उसका व्हाट्सएप नंबर ले लिया और उससे बातें करने लगा। आरोपी उससे प्यार करने का दिखावा करने लगा। 9 दिसंबर 2017 को आरोपी ने उसे क्रिसमस के तोहफे भेजे। इस पर आरोपी ने कोरियर कंपनी को डिलीवरी चार्ज के रूप में कुछ राशि देने को कहा। तोहफे में गहने, आईफोन व 10 हजार पॉन्ड होने की बात कहकर आरोपी ने अलग-अलग समय में डिलीवरी चार्ज व जुर्माने के रूप में उससे करीब 1.34 लाख रुपये बैंक अकाउंट में जमा करवाए। पीड़िता को जब अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तो जनवरी 2018 में उसने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-56 थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें