फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म गर्भपात कराने पहुंची तो हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के गर्भपात कराने आने पर दुष्कर्म का खुलासा
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-55 क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से नाबालिग गर्भवती हो गई। पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो जांच के दौरान परिजनों को उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। परिजन उसका गर्भपात करवाने के लिए अस्पताल ले आए। अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से मध्यप्रदेश के छत्तरपुर निवासी दंपती ने बताया कि वे सेक्टर-55 क्षेत्र में रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी को कुछ दिन पहले पेट में दर्द व बुखार हुआ था। इस पर वह उसे गांव घाटा में डॉक्टर से दवा दिला लाए, लेकिन पेट दर्द नहीं गया। डॉक्टर ने किशोरी का अल्ट्रासाउंड करवाया तो उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला आजाद उसे अपने साथ कर्म-धर्म सोसायटी के पास बने पार्क में ले गया था जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजन उसे गर्भपात करवाने के लिए सिविल लाइन के नागरिक अस्पताल ले गए थे। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें