फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को राखी बांधने आई महिला से मारपीट व छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन


गुरुग्राम। भाई को राखी बांधने आई महिला से पड़ोसियों ने मारपीट व छेड़छाड़ की। आरोप है कि महिला को जातिसूचक शब्द भी कहे। घटना में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भोंडसी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हरियाहेड़ा निवासी एक महिला ने शिकायत दी है कि उसकी शादी कुछ समय पहले नूंह में हुई थी। वह 18 अगस्त को अपने भाई के घर हरियाहेड़ा से राखी बांधने के लिए आई हुई है। उसके भाई के पड़ोस में रहने वाले नसरू, उसकी बेटी वकीला व पत्नी हमीदी ने 20 अगस्त को उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। जातिसूचक शब्द भी बोले। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें