नार्थ-ईस्ट मामले में पुलिस को मिले सुराग
नार्थ-ईस्ट महिला के साथ चलती कार में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस को एक बार फिर सुराग मिला है। इसके लिए क्राइम ब्रंाच टीम छापेमारी करने के लिए यूपी ,झज्जर और नजफगढ़ के इलाकों में दुबारा से छापेमारी करने गई हुई है। पुलिस को मिले ठोस सुराग से दावा कर रही है कि जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को मिले सुराग के आधार पर आरोपियों को पकडने के लिए एसआईटी की टीमे छापेमारी कर रही है। वहीं पलिस के अनुसार उनके लिए यह ब्लांइड केस की तरह है। क्योकि पीड़ित महिला द्वारा जो स्कैच जारी किया गया है। उससे भी पुलिस को कोई लाभ नही मिला है और न ही कोई लीड मिली है। वहीं महिला के बयान भी कई बार पुकिल की परेशानी का सबब बन रही है।
उल्लेखनीय है कि एक माह पहले सिक्किम निवासी एक युवती का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। यह वारदात उस समय हुई जब युवती अपने दोस्त के साथ दिल्ली के एक मल्टीप्लेक्स में मूवी देखकर देर रात अपने निवास पर लौट रही थी। सुखराली गांव की मुख्य सड़क से गली में उतरते ही कार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छावला थाना क्षेत्र में उसे छोड़ कर फरार हो गए थे।
बयान.....
पुलिस को सुराग मिले है। उनके आधार पर पुलिस छापेमारी करने गई हुई है। जल्द की आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें।
मनीष सहगल, एसीपी