फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली, घायल
विज्ञापन

गुरुग्राम। लेनदेन के विवाद में बुधवार रात को तीन लड़कों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना में घायल हुए युवक को मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि कुछ समय पहले गांव नाहरपुर रूपा में लोगों ने रुपये एकत्र कर गली बनवाई थी। इसी दौरान इनका विवाद हुआ था, जिसके बाद बुधवार रात को आरोपियों ने गोली मारने की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नाहरपुर रूपा निवासी दीपक का विवाद कॉलोनी के सुधीर व राजू से चल रहा था। बताया जा रहा है गली के निर्माण के दौरान लोगों द्वारा एकत्र किए गए रुपयों को लेकर यह विवाद था। इस पर बुधवार को दीपक, सुधीर व राजू आमने सामने हो गए, जिनके बीच गर्मागर्मी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि सुधीर और राजू ने पहले दीपक को पीटा, फिर उस पर गोलियां दाग दीं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों ने दीपक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसे तीन गोलियां लगी हैं, जिसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें