फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में प्रवेश न देने पर शिक्षकों व अभिवकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में प्रवेश न देने पर शिक्षकों व अभिवकों ने किया हंगामा
विज्ञापन

-एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने किया स्कूल का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी स्थित देव समाज विद्या निकेतन स्कूल में बृहस्पतिवार को प्रवेश न मिलने पर शिक्षकों व अभिभावकों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि स्कूल का पूर्व प्रबंधन शिक्षकों व अभिभावकों के साथ गंडागर्दी करता है। वहीं स्कूल में प्रबंधन की ओर से निजी बाउंसर भी तैनात किए गए हैं, जिससे स्कूल में पढने वाले बच्चों सहित शिक्षकों भयभीत रहते हैं। बृहस्पतिवार को भी बाउंसरों ने शिक्षकों को स्कूल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। जिसे लेकर शिक्षकों व अभिभावकों ने इसका विरोध कर हंगामा किया।
हंगामा बढ़ते देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामला शांत करवा बच्चों और शिक्षकों को स्कूल में प्रवेश करवाया गया। वहीं एसडीएम को शिक्षकों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर तहसीलदार ने भी बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल का दौरा कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह शिक्षक सुबह स्कूल पहुंचे थे, लेकिन बाउंसरों ने उन्हें प्रधानाचार्या के न आने तक अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। समय बीतते बच्चे भी स्कूल पहुंचना शुरू हो गए थे। बावजूद इसके बाउंसरों ने स्कूल का गेट नहीं खोला। इससे गुस्साएं शिक्षकों और अभिभावकों ने स्कूल के बाहर ही जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

शिक्षकों का आरोप है कि स्कूल की देव समाज संस्था ने गत वर्ष प्रबंधन को बदल दिया था। जिसके बाद संस्था की ओर से नया प्रबंधक व नया प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया था, लेकिन पूर्व प्रबंधन अभी भी कब्जा जमा अपनी मनमानी चला रहा है। गुडांगर्दी के लिए स्कूल में पूर्व प्रबंधन की ओर से निजी बाउंसर भी तैनात किए गए हैं। जो आए दिन शिक्षकों व बच्चों पर अब रोब झाड़ते हैं। बृहस्पतिवार को भी बाउंसरों ने शिक्षकों व बच्चों को स्कूल में जाने की अनुमति नहीं दी। जिसपर शिक्षकों ने इसका विरोध किया। बृहस्पतिवार को एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने भी स्कूल का दौरा कर स्थिति का जायजा दिया। साथ ही इस मामले पर स्कूल की पूर्व प्रबंधन की मानें तो संस्था ने उनके साथ धोखा किया है और इसे लेकर मामला कोर्ट में है।
---शुभम----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें