फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे के साथ बदसलूकी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटे से बदसलूकी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। भोंडसी गांव में मामूली कहासुनी के बाद तीन युवकों ने मां-बेटे के साथ बदसलूकी और मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शनिवार को तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को तीनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 23 जून को भोंडसी निवासी महिला मीरा देवी का बेटा ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था। घर की गली में ही पड़ोस में रहने वाले तीन युवक रॉबिन, मोहित उर्फ टल्लू और दीपक की मामूली सी बात पर महिला के बेटे के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों युवकों ने मिलकर किशोर के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर महिला अपने बेटे को बचाने के लिए घर से बाहर आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी बदसलूकी की। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल बलजीत ने बताया कि मामले की जांच में तीनों आरोपी पाए जाने के बाद शनिवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें