फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार इको गाड़ी ने दो को मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार इको गाड़ी ने दो को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर
विज्ञापन

गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र के गांव रिठौज में शादी समारोह में शरीक होने आए दो युवकों को तेज रफ्तार इको गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। दोनों युवकों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। भोंडसी थाना पुलिस के मुताबिक घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने बाद में गाड़ी जब्त कर ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रेवाड़ी निवासी इंद्रराज व हेमंत शनिवार रात को शादी में शरीक होने के लिए आए थे। बरात के स्वागत के लिए दोनों सड़क किनारे खड़े हुए थे। रात करीब 10.30 बजे तेज रफ्तार से आई इको वैन ने दोनों को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में चालक दोनों के ऊपर से इको वैन निकालते हुए फरार हो गया। घटना के बाद दोनों युवकों को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। भोंडसी थाना सिपाही प्रवीण कुमार ने बताया कि घायलों के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है जैसे ही दोनों होश में आते है बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस ने इको गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। जिसके आधार पर उसके मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें