ऑपरेशन रोमियो में 150 युवकों को पकड़ा
गुरुग्राम। महिला सुरक्षा इंतजामों को लेकर गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार ऑपरेशन रोमियो अभियान चलाते हुए 150 लोगों को पकड़ा। एमजी रोड, सेक्टर-29 और डीएलएफ क्षेत्र में ऑपरेशन चलाते हुए महिलाओं से अभद्रता, छेड़छाड़ करने वाले युवकों को धरा गया। पुलिस ने इनमें से 10 युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शहर में महिला सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल के आदेशानुसार शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है।
--