फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में टेंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद में टेंट व्यवसायी की हत्या
विज्ञापन

स्कूटी से घर जाते वक्त बदमाशों ने मारी गोली, मृतक के भाई, भाभी व दो भतीजे पर मामला दर्ज


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मंगलवार देर रात को स्कूटी से घर जा रहे टेंट व्यवसायी को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार हत्या कर दी। घटना में घायल हुए व्यवसायी को लोगों ने मेदांता अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि व्यवसायी का अपने बड़े भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते ही उसने इस वारदात को अंजाम दिलाया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर मृतक के भाई, भाभी व दो भतीजे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक एक गोली लगने की पुष्टि हुई है।
पुलिस के अनुसार गांव इस्लामपुर निवासी रामकरण उर्फ टोनी क्षेत्र में ही टेंट का काम करते हैं। उनका अपने बड़े भाई सुभाष से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार रात को वह अपने घर के पास ही प्लॉट में गया था। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थी। वापस आते वक्त बारिश हो रही थी जिसके चलते टोनी की पत्नी लक्ष्मी ने गिरने के डर से पैदल अपने घर जाने लगी थी। टोनी स्कूटी पर घर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए, जिन्होंने टोनी को पीछे से गोली मार दी। गोली कमर में लगते ही वह स्कूटी सहित नीचे गिर गए। गोली की आवाज सुनते ही लक्ष्मी ने पीछे मुड़कर देखा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने टोनी को घायल अवस्था में मेदांता अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जमीन को लेकर बड़े भाई से चल रही थी रंजिश
मृतक टोनी की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि उनकी जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसमें टोनी ने तो समझौता कर लिया था, लेकिन उसका जेठ सुभाष, जेठानी उषा तथा दोनों भतीजे नितिन उर्फ निक्की तथा विकास उर्फ विक्की टोनी व परिवार से रंजिश रखे हुए थे।
विज्ञापन


कोट
मृतक टोनी की पत्नी लक्ष्मी की शिकायत पर मृतक के बड़े भाई सुभाष, भाभी उषा, दोनों भतीजे नितिन उर्फ निक्की व विकास उर्फ विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक पर पहले भी हमला हो चुका है। इसको लेकर उन्होंने शिकायत दी थी और उसमें कार्रवाई भी की गई थी।
- इंद्रजीत, सहायक पुलिस आयुक्त, सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें