फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा में छूट के नाम पर 91 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा में छूट के नाम पर 91 हजार की धोखाधड़ी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जीवन बीमा रिन्यू करने पर छूट देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि झांसा देकर एक व्यक्ति ने उनसे 91175 रुपये ऑनलाइन बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ओम नगर निवासी दिग्विजय राघव ने कहा कि उनके पास 17 जनवरी को उनके पिता राजकुमार राघव का जीवन बीमा रिन्यू करवाने के लिए एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बीमा की जानकारी देते हुए बीमा रिन्यू करने की अंतिम तारीख बताई और इसका प्रीमियम 91175 रुपये एक अकाउंट में ट्रांसफर करवा दिए। बाद में उन्हें पता लगा कि उक्त कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनके साथ धोखा किया है। इस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। एएसआई जयपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें