फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे व चिप पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरा और चिप लगाकर करते थे एटीएम कार्ड का डाटा चोरी
विज्ञापन

क्रॉसर...
- बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एटीएम कार्ड की जानकारी व पासवर्ड चुराने के लिए अपराधी अब मशीनों को हैक करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही मामला सिविल लाइन स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम पर सामने आया है। यहां अपराधियों ने लोगों के एटीएम की जानकारी व पासवर्ड चुराने के लिए मशीन पर चिप व सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। बैंक मैनेजर की जब एटीएम मशीन पर नजर गई तो उन्हें मशीन पर कुछ गड़बड़ी लगी। जांच करने पर उन्हें मशीन पर चिप व सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ मिला। जिस पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कितने लोगों का डाटा चोरी हुआ है, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर राकेश सिंघल ने शिकायत में कहा कि 9 अप्रैल को वह रोजाना की तरह बैंक आए थे। यहां काम के दौरान वह एटीएम मशीन के रूम में गए। यहां मशीन देखने में उन्हें कुछ गड़बड़ होने का एहसास हुआ। उन्होंने मशीन पर जांच की तो उन्हें एटीएम कार्ड डालने वाले स्थान पर एक चिप लगी मिली। इसे उन्होंने उतार लिया। इसके साथ ही उन्होंने जांचा तो पाया कि मशीन पर इनबिल्ट कैमरे के अलावा एक बहुत छोटे आकार का कैमरा एक प्लेट पर लगा हुआ है। यह कैमरा इस तरह से लगाया गया था कि जब भी कार्डधारक एटीएम का पासवर्ड डाले तो उसमें पासवर्ड डालते हुए रिकॉर्ड हो जाए। इस पर उन्होंने यह कैमरा भी उतार दिया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैमरा व चिप कब्जे में ले ली। मामले की जांच कर रहे एएसआई प्रवीन ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें